अजीजपुर के सतीश की हादसे में मृत्यु

मलपुरा के सड़क हादसे में एक नौजवान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस बमुश्किल ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ही जाम खुल सका।

घटना सोमवार सुबह करीब 07:30 बजे की है। अजीजपुर के सूर्य नगर निवासी 33 वर्षीय सतीश जाटव पुत्र भगवान सिंह सब्जी विक्रेता है। सतीश सुबह घर से दूध लेने जगनेर मार्ग पर आया था। वहां अवैध सब्जी की अवैध आढ़त मंडी लगी थी। इससे सड़क पर जाम सा लग रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से एक कैंटर गाड़ी आई। इस मालवाहक गाड़ी के चालक ने सतीश में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सतीश सड़क पर गिर गया। वह लहूलुहान हो गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अपने बेटे की मृत्यु देख ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने सड़क पर ढकेल आड़ी–तिरछी खड़ी कर दी। इससे जगनेर मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों के पहिए सड़क के दोनों ओर थम गए। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। तब उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top