नरीपुरा में छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब उढ़ेलने का प्रयास

वारदात की वीडियो देखने को यहां क्लिक करें।

आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक मनचले ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। उसने पहले छात्रा पर छींटाकसी की। विरोध करने पर पीड़िता पर तेजाब उढ़ेलने का प्रयास किया। सूचना पर पीड़िता के स्वजन और पुलिस पहुंच गई। उन्हें देख आरोपित युवक भाग निकला।

घटना बुधवार दोपहर सवा तीन बजे की है। थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी साइकिल से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। एक किलोमीटर चलने पर रास्ते में नरीपुरा चौराहा से पहले एक मनचले (उम्र करीब 35) ने उसकी साइकिल रोक ली। वह किशोरी से छेड़खानी करने लगा। इसका किशोरी ने विरोध कर दिया। साथ ही शोर मचा दिया। सूचना पर आसपास के राहगीर जुट गए।

भीड़ को देख मनचला युवक आपे से बाहर हो गया। वह दौड़कर घर पहुंचा। वहां से तेजाब की बोतल ले आया। उसके हाथ में तेजाब देख लोगों के होश उड़ गए। उसने बोतल खोल किशोरी पर डालने का प्रयास किया। लेकिन पीछे से आए किशोरी के पिता ने युवक का हाथ पकड़ लिया। इससे किशोरी बाल बाल बच गई।

इस वीडियो को देखने को फोटो पर क्लिक करें।

पीड़िता के पिता के हाथ से अपने हाथ को छुड़ाकर आरोपित युवक भाग निकला। रास्ते में उसके हाथ से बोतल गिर गई। इससे तेजाब रास्ते में ही फैल गया।

मामले की सूचना पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस पीड़िता को सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर लेकर पहुंची। यहां से शाहगंज थाने ( अस्थाई रूप से केदार नगर चौकी) भेज दिया। यहां पीड़िता ने आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक शाहगंज केपी सिंह ने बताया कि आरोपित वीरू निवासी भीम नगर नरीपुरा के विरूद्ध अभियोग दर्ज कराया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगा दी है

PRAVEEN RAWAT–8273013515

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top