खेरिया मोड़ पर सुनार की दुकान में चोरी

आगरा जिले के थाना शाहगंज में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी। वे बंद सुनार की दुकान से जेवरात पार कर ले गए। मामला शुक्रवार सुबह का है।

अजीतनगर निवासी विनोद कुमार पुत्र छत्रपाल वर्मा की खेरिया मोड़ पर विनोद ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार सुबह दुकान पर आए। उन्होंने ताले खोले। अंदर सामान बिखरा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। विनोद ने बताया कि चोर 2 किलो चांदी के आभूषण, बर्तन बगैरह ले गए हैं। चोर दुकान में पीछे की ओर लगे दूसरे शटर के ऊपर हो रहे गैप में से प्रवेश किए। उन्होंने पहले सीसीटीवी के कैमरों के मोड दिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया है। फुटेज में एक चोर शॉल ओढ़े हुए दिखाई दिया है। उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। इससे पहले सोमवार को भी चोरों ने नरीपुरा स्थित श्रीबालाजी ज्वैलर्स के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह दुकान घटिया आजम खां निवासी विनोद वर्मा की है। उन्होंने भी मामले में तहरीर दी थी।

REPORT BY PRAVEEN RAWAT *8273013515*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top