भगवान परशुराम के जयकारे गूंजे

क्षेत्रीय ब्राह्मण संस्था, बृज क्षेत्र खेरिया मोड़ नरीपुरा की ओर से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। नरीपुरा में स्थित ओम मंगलम सेवा सदन में बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विप्र बंधुओं ने एकजुटता का संदेश दिया। सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित किया गया। फिर, माल्यार्पण किया।

भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। इससे पूरा मैरिज होम गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्यरूप से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कैलाश चंद समाधिया, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक जगदीश उपाध्याय, अकबर रावत, प्रमेंद्र शर्मा, डा. एलपी शर्मा, सुशांत रावत, उदयभान सिंह, संजय पाराशर, मनोज शर्मा, देवदत्त पाराशर, राम प्रकाश शर्मा, मणिकांत शर्मा उर्फ पप्पू पंडित जी, ओम पाराशर, रविंद्र रावत, मनोज रावत, प्रवीन रावत आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top