थाना सदर बाजार के नगला प्यारे में सोहल्ला मार्ग पर चोरों ने दो घरों को निशाना बना लिया। वे रेलवे से रिटायर्ड गुमान सिंह कुशवाहा और पड़ोसी कुलदीप व राजकुमार के घर से सामान बटौर ले गए। गुमान सिंह के बेटे संजय कुशवाहा ने बताया कि चोरों लाखों रुपए के सोने और चांदी के गहने व ₹3000 से अधिक नकदी पार कर ले गए हैं।
संजय के पड़ोसी कुलदीप और राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि चोर उनके मकान से दो मोबाइल फोन भी पर कर ले गए हैं। मामले की सूचना पर पीआरवी की पुलिस आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एक वीडियो में चोर कैद हो गया है। ये दोनों घटनाएं रक्षाबंधन की रात्रि की हैं।